देश-दुनियाफीचर्ड

भारत की मदद के लिए यूके से उड़ा दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान, ला रहा ऑक्सीजन जेनरेटर और वेंटिलेटर

नईदिल्ली (ए)। कोविड-19 महामारी से मुकाबले में भारत की मदद के ताजा प्रयास के तहत शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट से तीन 18 टन के ऑक्सीजन जेनरेटर और एक हजार वेंटिलेटर के साथ दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान ने उड़ान भरी। ब्रिटिश सरकार ने यह जानकारी दी। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि हवाईअड्डे के कर्मियों ने रातभर कड़ी मेहनत करते हुए विशालकाय एंटोनाव 124 विमान में जीवन रक्षक दवाएं लादी। एफसीडीओ ने ही इस आपूर्ति के लिए कोष प्रदान किया है। एफसीडीओ के अनुसार विमान के रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। भारतीय रेडक्रास की मदद से यहां से इस आपूर्ति को अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाएगा। तीनों ऑक्सीजन जेनरेटर में से प्रत्येक प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है। विमान में जरूरी उपकरणों को लादे जाने के दौरान उत्तरी आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री रोबिन स्वान बेलफास्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम हरसंभव मदद और समर्थन प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button