दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने टीकाकरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, उपस्थित जनों से ली जानकारी

भिलाई। शनिवार 08 मई से राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगो के लिए पुनः कोरोना वैक्सीनेशन करने की शुरूआत की है। जिसको लेकर युवाओ में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भिलाई, दुर्ग और रिसाली निगम में वार्डो और जोन के एपीएल और बीपीएल राशनकार्डधारियों के लिए अलग अलग टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जहां पर पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
शनिवार की दोपहर दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने कई टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहां मौजूद जनों से बातचीत कर जानकारी ली और उपस्थित जवानों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
उपस्थित जनों से पुलिस अधीक्षक ने अपील किया कि कोरोना वैक्सिन लगाने के बाद भी मास्क पहने, हाथों को सेनेटाइजर से धोये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लॉक डाउन लगाने से जिले में स्तिथि पहले से ठीक हो रही है लेकिन अभी स्तिथि पूरी तरह सामान्य नही हुई है इसलिए शासन के द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। घर पर रहकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है।

Related Articles

Back to top button