घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 18 सितंबर: धनु राशि वालों अनचाही यात्रा का योग बनेगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, दायित्वों का निर्वहन होगा

आज 18 सितंबर दिन गुरुवार है और आज नक्षत्र स्वामी चंद्रमा दिन राशि कर्क में आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कर्क राशि में बैठे चंद्रमा शशि योग बनाएंगे। जबकि आज गुरुवार के दिन गुरु और सूर्य के बीच केंद्र योग बनेगा। और सूर्य आज कन्या राशि में बुधादित्य योग का भी निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष-

अनावश्यक विवादों से बचें। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक व्यस्तता रह सकती है।

वृषभ-

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। मानसिक संतोष रहेगा। लाभ में कमी आ सकती है। अपना व्यवहार संयमित रखें प्रवास का योग है।

मिथुन-

संतान पक्ष में संतोष रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। जल्दबाजी न करना ही हितकर और लाभकारी रहेगा।

कर्क-

सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। यशा मिलेगा। नियमितता बनी रहेगी। परिश्रम अधिक करना पडे़गा।

सिंह-

स्वजनों का सहयोग रहेगा। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्य और पूजापाठ में रूचि रहेगी। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नियोजित कामकाज बनने का योग है।

कन्या-

धैर्य रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। दैनिक जीवनचर्या में नियमितता रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। स्वजनों का ध्यान रखे।

तुला-

उत्साह में वृद्धि होगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी। यश, मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

वृश्चिक-

धन, यश, कीर्ति मेें वृद्धि होगी। दूर दराज की यात्रा होगी। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। थकान महसूस कर सकते हैं। उदर विकार से कष्ट होगा।

धनु-

अनचाही यात्रा का योग बनेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दायित्वों का निर्वहन होगा। अतिथि आगमन से व्यय बढे़गा। साहस बना रहेगा।

मकर-

संतान आदि के कार्यो का निर्वहन होगा। महत्वपूर्ण काम बनेगा। रचनात्मक कार्यो की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है। संयम रखें।

कुम्भ-

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। शुभ संदेश मिलेगा। परिश्रम अधिक होगा।

मीन-

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक प्रवास का योग है। साहस संयम रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button