छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षक को किया गया गिरफ्तार…आरोपी द्वारा जाति/निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर नाबालिक छात्राओं से किया गया छेड़छाड़…

 

बलौदा बाजार। दिनांक 20.09.2025 को रिपोर्ट प्राप्त हुआ कि थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल का आरोपी शिक्षक देवलाल साहू द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्राओं के साथ जाति/निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़छाड़ किया गया है।

रिपोर्ट पर अपराध धारा 74 बीएनएस एवं 9(G),10,11,12(VI),12 पाक्सो एक्ट के तहत 03 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक देवलाल साहू को हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक छात्राओं के साथ, उनका जाति एवं निवास पर प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़खानी करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में आरोपी को दिनांक 21.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- देवलाल साहू उम्र 52 साल निवासी ग्राम बनसांकरा थाना सिमगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button