छत्तीसगढ़फीचर्ड

सिलतरा फैक्ट्री हादसे में 6 श्रमिकों की मौत, कई घायल– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में आज हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा स्थित गोदावरी पावर इस्पात में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर टेंपरेचर कंट्रोल मशीन का मुआयना करने पहुंचे मजदूरों पर अचानक लोहे का भारी शेड गिर पड़ा।

इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद कई मजदूर शेड के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद साथियों ने अपने स्तर पर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस और बचाव दल की मदद से दीवार तोड़कर पीछे के रास्ते से दो दर्जन से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला गया। मेन गेट पर भीड़ होने के कारण इस रास्ते का इस्तेमाल किया गया। कई घायलों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button