छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी भोजराम पटेल ने दशहरा पर्व पर शस्त्र एवं उपकरणों की पुजा कर सूरक्षा, शक्ति और विजय प्राप्त करने की कामना की

दशहरा पर्व पर पुलिस लाईन मे पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्र पुजा कर जनता की सूरक्षा का संकल्प लिया गया…पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई देकर शांतिपूर्ण दशहरा मानने की अपील…

 

मुंगेली। पुलिस विभाग द्वारा दिनांक 02.10.2025 को विजयादशमी पर्व पर रक्षित केंद्र मुंगेली में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। दशहरा (विजयादशमी) पर्व मे पुलिस विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष शस्त्र पूजा की जाती है यह सदियों पुरानी परम्परा है जो आजादी के पहले से ही पुलिस थानो मे मनाई जाती है।

पुलिस बल की शक्ति व सूरक्षा को बनाए रखने का प्रतीक है दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त थी इसलिए दशहरे की इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जानते है, मान्यता यह भी है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का भी वध किया था। इसलिये विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व रहता है, शस्त्र पूजा शक्ति की पूजा है।

दिनांक 02.10.2025 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा रक्षित केन्द्र मुंगेली मे पारंपरिक विधि-विधानों के साथ पुलिस के हथियार और उपकरणों, वाहनों की पूजा की गई, शस्त्र पूजा कर सूरक्षा, शक्ति और विजय प्राप्त करने की कामना किया गया।

पुलिस जवानो तथा अधिकारियों के द्वारा भी शस्त्रों एवं पहनो को बेहतर ढंग से सजाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया, पूजा के अंत मे मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा परपंरा अनुसार रखिया कद्दु को काटकर हवाई फायरिंग की गई बाद वाहनो की पूजा अर्चना कर जनता की सूरक्षा का संकल्प लिया गया व जिले के समस्त थानों मे भी शस्त्र पूजा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने दिये जिलेवासियो को दशहरे की बधाई: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विजयदशमी पर्व आपके जीवन मे खुशियां लेकर आए, दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है और अपने अंदर के रावण को मारकर राम को जगायें तथा दशहरा पर्व को शांति एवं सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली मयंक तिवारी, पथरिया अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर.घृतलहरे, यातायात एवं नक्सल उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू, रक्षित निरी. नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल एवं जिले के थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button