छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP वैभव बैंकर ने शस्त्र पूजा कर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी

बलरामपुर। बृहस्पतिवार, 02 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने पूर्व परम्परा के अनुसार पुलिस लाईन बलरामपुर में विधि विधान से शस्त्र पूजन करते हुये मॉ दुर्गा की आरती की गई।

शस्त्र पूजन के उपरान्त एसपी बलरामपुर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

इसी प्रकार विजयादशमी के अवसर पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा भी थाना चौकी परिसर में शस्त्र हथियारों पर पुष्प और तिलक लगाकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से शस्त्र पूजा की गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्र्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मो. याकूब मेनन, कमलेश्वर भगत, प्रमोद किस्पोट्टा रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय व रक्षित केंद्र बलरामपुर के पुलिस बल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button