दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पिस्टल एवं देशी कट्टा के साथ शराब तस्करी के 04 आरोपी गिरफ्तार, 141 पौवा देशी मसाला शराब भी बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन “विश्वास” के तहत नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि थाना पदमनाभपुर के कसारीडीह वार्ड के 44 में पवन कुमार कुर्रे अपने बड़े भाई विनोद कुर्रे, भांजा कृष्ण कुमार जोशी एवं साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के साथ मिलकर सभी संगठित होकर अवैध रूप से पिस्टल, कट्टा रखकर अवैध शराब बिक्री करने हेतु अपने घर मे भारी मात्रा में शराब रखे हुये है।

सूचना पर दुर्ग अनुविभाग से विशेष टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी पवन कुमार कुर्रे के मकान में घेराबंदी कर तलाशी लेने पर आरोपी के मकान पर 93 पौवा शेरा देशी मशाला शराब अवैध रूप से रखा हुआ मिला।

आरोपी को हिरासत में लेकर उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि अपने साथी बडे भाई विनोद कुर्रे, भांजा कृष्ण कुमार जोशी एवं साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के साथ मिलकर सभी संगठित होकर अवैध रूप से शराब बेचते है। घर की तलाशी लेने पर आलमारी से 01 नग पिस्टल मय जिन्दा कारतुस एवं 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी पवन कुर्रे बडे भाई के पास 01 मैग्जिन एवं 03 जिन्दा कारतुस तथा साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के पास 01 नग देशी कट्टा जिन्दा कारतुस के साथ रखना बताये तथा अपने भांजा कृष्ण कुमार जोशी के पास भी अवैध रूप से शराब रखना बताया।

आरोपी विनोद कुर्रे के कब्जे से 01 मैग्जिन एवं 03 जिन्दा कारतुस को जब्त किया गया तथा आरोपी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा के पास 01 नग देशी कट्टा 02 जिन्दा कारतुस जप्त किया गया। आरोपी कृष्ण कुमार के कब्जे से 48 पौवा देशी मसाला शराब बरामद कर जप्त किया गया है जो आरोपियो के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 25,27 आर्मस एक्ट, 112 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपीगण-
1. पवन कुर्रे साकिन कसारीडीह दुर्ग
2. विनोद कुर्रे साकिन कसारीडीह दुर्ग
3. कृष्ण कुमार जोशी साकिन कसारीडीह दुर्ग
4. सूर्य देव कोठारी उर्फ़ गोपा साकिन पोटिया दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button