छत्तीसगढ़फीचर्ड

दिव्यांग बिटिया ने जनदर्शन में व्हीलचेयर के लिए दिया आवेदन, कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने तुरंत कराया उपलब्ध

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित जनदर्शन कक्ष में रावांभाठा, बिरगांव निवासी कु. रागिनी यादव को व्हीलचेयर प्रदान किया। 15 वर्षीय कु. रागिनी स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी के कारण हाथ पैर काम नहीं करता एवं बोलने में असमर्थ है। इसी कारण जनदर्शन में कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह को व्हीलचेयर की मदद हेतु आवेदन किया था, जिसके पश्चात तत्काल कलेक्टर डॉ सिंह द्वारा समाज कल्याण विभाग को व्हीलचेयर के लिए निर्देशित किया था।

परिजनों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब रागिनी को दैनिक कार्यों में मदद मिल पाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, समाज कल्याण विभाग के सयुंक्त संचालक अरविंद गेडाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सीएसपीडीसीएल, बैंक अधिकारियों एवं वेंडर्स की बैठक लेकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे प्राथमिकता से लेते हुए क्रियान्वित करें और आम नागरिकों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

सीएसपीडीसीएल, बैंक और संबंधित वेंडर समन्वय बनाकर कार्य करें। ताकि आम नागरिकों को निर्बाध रूप से लाभ मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफीज उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक यह ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लें। इनसे जुड़े हितग्राहिओं का पूर्ण रूप से सहयोग करें। उन्हें किसी प्रकार से भ्रमित न करें। छोटे-छोटे तकनीकी कारणों से रिजेक्ट न किया जाए और जो प्रकरण रिजेक्ट किए गए हैं उनकी पुनः समीक्षा करें और प्रयास करें कि उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ दिया जाए।

कलेक्टर डॉ सिंह ने एलडीएम को असहयोग करने वाले बैंको को पत्र लिखने और आरबीआई को भी इस संबंध में सूचना देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ये जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, इसका शत् प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें। इससे जुड़ी प्रक्रियों को जल्द पूरा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button