छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य से ART OF EATING RIGHT विषय पर सेमिनार आयोजित

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, रायपुर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस बल के मनोबल एवं अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के दृष्टिगत ART OF EATING RIGHT कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11.10.2025 को न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाईन रायपुर में किया गया।

इस कार्यक्रम में ऐसे पुलिस कर्मी जो दिनांक 01.06.2025 को “बृहद चिकित्सा परीक्षण, परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर” में सम्मिलित हुये थे, जिन्हें बी.पी., शुगर, गैस की समस्या थी उन्हें चिन्हांकित कर इस कार्यक्रम में शामिल किया गया था, इसके अतिरिक्त भी अन्य पुलिस कर्मियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 200 पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की गेस्ट डॉ. श्वेता छाबरा, Nutritionist, Author, PHD Food & Nutrition Diabetes Educator ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने खान-पान में शामिल किये जाने वाले खाद्य पदार्थों को शरीर की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये क्या-क्या शामिल किया जाना है विस्तार में बताया।

उन्होने बताया कि हम अपने खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते है। उन्होनें कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का शरीर में किस प्रकार से संतुलन बना रहे, इस संबंध में पावर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी पुलिस कर्मियों को अवगत कराया। शेषन में सभी पुलिस कर्मी ने अपने-अपने जीवन शैली तथा समस्या एवं उसके अनुरूप खान-पान के संबंध में प्रश्न पूछकर जिज्ञासाओं को दूर किया।

उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर ने अपने वक्तव्य में सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस की व्यस्तम कार्यशैली और उनके दैनिक दिनचर्या तथा खान-पान सामंजस्य रखते हुये स्वस्थ्य रहने के लिये प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक, लाईन रायपुर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी पुलिस कर्मियों को इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमें दैनिक दिनचर्या, हमारे कार्य, हमारे शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप हमारे खान-पान से हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते है। इस संबंध में इस कार्यक्रम से अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button