देश-दुनियाफीचर्ड

तेज बारिश और तूफान में बीच समुद्र में नाव पर फंसे थे 3 मछुआरे, देखे भारतीय तटरक्षक ने कैसे बचाया

नईदिल्ली (ए)। भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम ने कल आधी रात के ऑपरेशन में केरल के कन्नूर से मछली पकड़ने वाली नाव बधरिया को 3 चालक दल के साथ बचाया। विक्रम पर सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें सौंपने के लिए कोच्चि ले जाया जा रहा है। भारतीय तटरक्षक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। रक्षा पीआरओ ने एक बयान में कहा, “भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम ने कनूर से 22:30 बजे मछली पकड़ने वाली एक छोटी नाव से तीन मछुआरों को बचाया है।” रक्षा पीआरओ ने आगे कहा, “मछली पकड़ने वाली स्थानीय नौकाएं और एमईडब्ल्यू नौकाएं बचाव के लिए बाहर नहीं जा सकीं। जहाज सौंपने के लिए कोच्चि जा रहा है।”

 

Related Articles

Back to top button