खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चलती बस में लगी भीषण आग: 20 से अधिक यात्रियों की मौत, कई झुलसे; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

मंगलवार दोपहर एक चलती एसी बस में लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसे में अब तक 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। कई लोग बस में ही जिंदा जल गए, जबकि कुछ ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का फाटक ही लाॅक हो गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बस में कुल 57 यात्री सवार थे…

 

जैसलमेर (ए)। राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर एक चलती एसी बस में लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसे में अब तक 20 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। कई लोग बस में ही जिंदा जल गए, जबकि कुछ ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का फाटक ही लाॅक हो गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसे के बाद 19 गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया था, जिनमें से अधिकांश की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। चार घायलों का इलाज जैसलमेर में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान भी इस हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक एसी यूनिट में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रस्तावित बिहार दौरा रद्द कर दिया है और राहत-बचाव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सीएमओ ने बताया कि जोधपुर लाए गए ज्यादातर 70 प्रतिशत से अधिक बर्न के मामले हैं। इनमें से अधिकांश की स्थिति अतिगंभीर थी। सीएमओ की तरफ गैर आधिकारिक रूप से यहां भी कई मौतों की बात कही गई है। ऐसे में यात्रियों की मौत का आंकड़ा 35 तक पहुंच सकता है। घटना में एक सेना के जवान महेंद्र, उनकी पत्नी और दो बच्चियों के भी बस में होने की सूचना आई है। महेंद्र जैसलमेर में गोला बारूद डिपो में पोस्टेड थे। सेना अब उनकी जानकारी जुटा रही है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
बस हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जैसलमेर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हादसे को सोशल मीडिया पर फिर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि जैसलमेर से जोधपुर आ रही बस में आग लगने से 20 लोगों की मृत्यु हृदय विदारक है। इस हादसे की सूचना से मन विचलित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।

जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सी एम भजनलाल शर्मा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि बस से 19 शव बरामद हुए थे। डीएनए जांच से उनकी पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जोधपुर में एक घायल की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 20 पहुंच गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक निजी बस में लगी भीषण आग की हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस भीषण दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने और कई यात्रियों के घायल होने पर संवेदना व्यक्त करते हुए राठौड़ ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई परिवारों की दुनिया उजड़ने जैसा है। जिन परिवारों ने इस त्रासदी में अपने परिजनों को खोया है, उनके दुःख में हम सभी गहरे रूप से सहभागी हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना के तुरंत बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button