दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेहा राऊत ने मास्टर्स डिग्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर भिलाई को किया गौरवान्वित, गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व सहायक महाप्रबंधक, स्वर्गीय बिपिन कुमार राऊत की सुपुत्री नेहा राऊत ने मास्टर्स डिग्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर भिलाई को गौरवान्वित किया है। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व स्पीकर, अरुण गुजराती द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स डिग्री एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय, एमआईटी एडीटी युनिवर्सिटी, पुणे से “युजर्स एक्सपिरिएंस डिजाईन” में अपनी मास्टर्स डिग्री प्राप्त की| सुश्री नेहा बीएसपी सिनीयर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 की छात्रा रह चुकी हैं। कैरिअर के रूप मे “युजर्स एक्सपिरिएंस डिजाईन” ही क्यों चुना ? इस प्रश्न के जवाब में नेहा राऊत ने बताया कि “एक डिजाईनर का काम मनुष्य को गहरे स्तर पर समझना है कि उनके जीवन में क्या परेशानियाँ हैं, क्या उन्हें खुश करता है और उनकी ज़रूरते क्या हैं। साथ ही साथ वे अपने जीवन में किस तरह की फिजिकल और डिजिटल चीजों का अनुभव करना चाहते हैं। मैं विभिन्न प्रकार के युजर्स के लिए सार्थक अनुभव बनाने में सक्षम होने के लिए एक युजर्स एक्सपिरिएंस डिजाईनर बनी। मैंने ऐसे प्रोडक्ट बनाने की चुनौती ली जो हर वर्ग के युजर्स के दैनिक जीवन की समस्या को हल करे, जिसका उपयोग करने में आनंद मिले और जिसका पुनः उपयोग भी हो सके। मुझे अपने रिसर्च “एचसीआई डिजाईन इंटरवेंशन इन एसएमई – पोटरी इण्डस्ट्री” के लिए वर्ल्ड डिजाईन ऑर्गनाइजेशन 2019, हैदराबाद में सराहा गया है।”

Related Articles

Back to top button