घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 17 अक्टूबर: वृश्चिक राशि वालों निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, आकस्मिक तनाव हो सकता है, निराशावादी विचारों को छोड़कर आशावादी बनें

आज 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात सिंह राशि में होने जा रहा है। और इस गोचर में आज चंद्रमा मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही कल सूर्य का गोचर भी होने जा रहा है। ऐसे में कल सूर्य और बुध की युति तुला राशि में होगी जिससे बुधादित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष-

कार्यों में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा। मधुरवाणी से संबंधमें प्रगाढता बढेगी, जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा, दायित्वों का निर्वहन होगा।

वृषभ-

किसी नये कार्य की पूर्ति होगी, भवुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन-

मन धनागम की नयी युक्तियों की आर केंद्रित होगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है, जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

 

कर्क-

मन पर नियंत्रण रख अपने कर्तव्यों के प्रति केंद्रित हांे, किसी नये संबंध के प्रति ध्यान देना होगा, थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें।

सिंह-

कुछ नयी सामाजिक व्यस्तताएं सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी, किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयास प्रारंभ होंगे।

कन्या-

संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केंद्रित होगा, धार्मिक व पारंपरिक कार्यो में मन लगेगा, रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायें।

तुला-

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा, प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, प्रणय संबंध मधुर रहेंगे, शासन व राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-

निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, आकस्मिक तनाव हो सकता है, निराशावादी विचारों को छोड़कर आशावादी बनें, कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनायें।

धनु-

नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढता बढेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी बातों को भुलाने की च्येष्ठा करें।

मकर-

किसी नयी योजना की ओर बढेंगे, महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति की ओर ले जायेगी, जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, कार्य में सहयोग मिलेगा।

कुम्भ-

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, अनुकूल नैतिक कर्तव्यों का पालन करें, निकट संबंधों में पारदर्शिता रखें, छोटी छोटी बातों को भूलना हितकर रहेगा।

मीन-

अपने भविष्य को सुनियोजित करें, भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, परिवार को एक सूत्र में बनाये रखने हेतु प्रयास करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button