छत्तीसगढ़फीचर्ड

यात्रा भत्ता बिल राशि के भुगतान के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बीएमओ रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी उमेश कुमार चंद्रा, निवासी डभरा, जिला सक्ती द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि वह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय डभरा, जिला सक्ती में बाबू के पद पर पदस्थ है।

उसकी यात्रा भत्ता बिल राशि के भुगतान के एवज में डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) राजेन्द्र कुमार पटेल द्वारा 32,500 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 16,500 रूपये एडवांस के रूप में ले लिया गया था।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 15,000 रूपये और लेने के लिये आरोपी सहमत हुआ।

आज दिनांक 17.10.2025 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी राजेंद्र कुमार पटेल, बीएमओ, डभरा को प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button