दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने छठ पर्व, पीएम आवास एवं राज्योत्सव के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय और जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक में छठ पर्व की तैयारी, पीएम आवास हेतु राशि आवंटन और राज्योत्सव के तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में तालाबों की साफ-सफाई करने और छठ घाट पर प्रकाश आदि की समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि छठ पर्व पर स्नान स्थल में सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत मैपिंग कर एफ.टी.ओ. राशि 31 अक्टूबर तक जारी हो जाए, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। नगरीय निकायों में पात्र हितग्राही पीएम आवास से वंचित न हो, इस हेतु डोर-टू-डोर सर्वे कर पूरक प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को भेजी जाए।

बैठक में राज्योत्सव के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, ए.एस.पी. ऋचा मिश्रा, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button