छत्तीसगढ़फीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी प्रवास को लेकर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर में 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सभाकक्ष में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियाँ समयबद्ध और सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (आईएएस) तथा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित पुलिस एवं जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

तूता धरना स्थल पर दो माह तक रखरखाव कार्य: नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव मैदान के सामने स्थित धरना स्थल का रखरखाव (संधारण) कार्य किया जाएगा, इस लिए धरना स्थल पर आगामी आदेश तक धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई है।

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पत्र के अनुसार यह काम लगभग दो महीने तक चलेगा। इस दौरान संधारण कार्य पूर्ण होने तक धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है।

रखरखाव कार्य पूरा होने तक तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आदेश जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button