छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगांव की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, कोतवाली थाना का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव। दिनांक 27.10.2025 को नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एएसपी (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी  वैशाली जैन द्वारा अंकिता शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। जिला राजनांदगांव के नये पुलिस कप्तान के आगमन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें सलामी दी गई।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का बैठक लेकर उन्हें उनके थाना/चौकी क्षेत्र के संबंध में बेसिक जानकारी, अपराधिक रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण अपराध की संक्षिप्त जानकारी लेकर उन्हें जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा, चाकूबाजी, गुण्डा बदमाश व आसामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही थाना व चौकी में आनेवाले आवेदकगणों से अच्छा व्यवहार करने को कहा गया।

तत्पश्चात जनसंवाद कक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओ से रूबरू होकर उन्हें एक साथ मिलकर संस्कारधानी राजनांदगांव में बेसिक पुलिसिंग, विजुअल पुलिसिंग एवं फिल्ड पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण करने, सुगम यातायात व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा 2018 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी हैं। उनकी प्रारंभिक नियुक्ति प्रशिक्षु आईपीएस जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, सीएसपी (सर्किल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) रायपुर, एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन) जिला जगदलपुर, नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ओएसडी पद पर तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थी, जिसके बाद जिला सक्ति में पुलिस अधीक्षक के रूप में दायित्व का निर्वहण सफलतापूर्वक किय गया है।

थाना कोतवाली राजनांदगांव का किया गया औचक निरीक्षण: पदभार ग्रहण के उपरांत थाना कोतवाली राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण एवं शस्त्रागार का अवलोकन किया गया।

उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना परिसर को सदैव स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें, जिससे थाना भवन घर जैसा सुंदर और अनुशासित वातावरण प्रस्तुत करे। साथ ही, उन्होंने थाने में रखे बेकार एवं अनुपयोगी सामानों को हटाने तथा पुराने वाहनों का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button