दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेस्ट सर्विस के लिए कोहका के सूरज नर्सिंग होम को मिली एनबीएच की मान्यता

भिलाई। चांदनी चौक सिरसा रोड कोहका स्थित सूरज नर्सिंग को उनकी बेस्ट सर्विस के लिए एनबीएच की मान्यता दी गई है। सूरज नर्सिंग होम को अस्पतालों एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (भारतीय गुणवत्ता परिषद का घटक बोर्ड) द्वारा एनबीएच की मान्यता दी गई है।

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सूरज नर्सिंग का मूल्यांकन किया गया और पाया गया है कि यह एनएबीएच प्रवेश स्तर लघु स्वास्थ्य सेवा संगठन (एसएचसीओ) की आवश्यकताओं का अनुपालन करता है। इसे देखते हुए एनएबीएच की मान्यता मिली है यह प्रमाणपत्र अनुलग्नक में निर्दिष्ट कार्यक्षेत्र के लिए मान्य है, बशर्ते प्रवेश स्तर की आवश्यकताओं का निरंतर अनुपालन किया जाए। एनबीएच की मान्यता 1 सितंबर, 2027 तक मान्य रहेगी।

सूरज नर्सिंग होम के संचालक डॉ टोपेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। आसपास के लोगों का विश्वास ही अस्पताल की गुणवत्ता का प्रमाण है। हमारी उत्कृष्ण सेवाओं पर अब एनबीएच की मुहर भी लग गई है।

उन्होंने बताया कि सूरज नर्सिंग होम में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। यहां की आपातकालीन सेवाओं के साथ ही गंभीर मरीजों का इलाज भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है। डॉ टोपेन्द्र शुक्ला ने कहा है कि हम भविष्य में हमारी सेवाओं के स्तर को और भी ऊंचाई पर ले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button