दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पटवारी का यूर्जर आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर भुईया पोर्टल में छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना नंदनी नगर के अपराध कमांक 201/2025 धारा 318 (4), 338, 336(3). 340 (2) 3(5) बीएनएस 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण मे भुईया साफ्टवेयर को हैक कर छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से भारतीय स्टैंट बैंक शाखा नंदनी नगर से 36,000,00/- रूपये का आहरण किया गया था।

दौरान विवेचना संकलित साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आरोपी 1. गणेश प्रसाद तम्बोली पिता चंदू लाल तम्बोली उम्र 51 साल पता वार्ड क्रं. 09 सकरौली थाना बारद्ववार जिला शाक्ति (छ०ग०) 2. अमित कुमार मौर्य पिता उमाशंकर मौर्य उम्र 37 साल पता वार्ड क्रं. 10 बाराद्ववार पेट्रोल पंप के पास थाना बारद्ववार जिला शाक्ति (छग) का संलिप्तता होना पाये जाने से आरोपियान को तलब कर पृथक पृथक पुछताछ किया गया।

आरोपी गणेश प्रसाद तम्बोली के द्वारा उसके परिचित के अशोक उराव के द्वारा ग्राम मुरमुंदा तहसील अहिवारा के जमीन का रकबा ऑनलाईन भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ बढ़ाने के लिए पैसा का ऑफर करने पर अपने मित्र अमित कुमार मौर्य के साथ मिलकर ग्राम मुरमुंदा के खसरा नंबर 1538/11, 187/04 का भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कर मुरमुंदा के पटवारी का यूर्जर आईडी एवं पासवार्ड ओटीपी का इस्तेमाल कर ऑनलाईन पोर्टल में छेड़खानी कर रकबा फर्जी तरीके से बढ़ाये है।

जिस आधार पर प्रकरण के आरोपी दीनु राम यादव पिता सूरज राम यादव पता 818 पप्पू किराना स्टोर्स के पास अमरपुरी सुन्दर नगर वार्ड रायपुर सिलतरा रायपुर (छ०ग०) व एस राम बंजारे पिता बुध राम बंजारे पता अछोटी व अन्य के द्वारा भारतीय स्टैंट बैंक अहिवारा से 36,000,00/- रूपये का लोन लिये है।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी नंदकिशोर साहू की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उक्त कार्यवाही में थाना नंदनी नगर एवं एसीसीयू की भुमिका सराहनीय रही।

नाम आरोपी:-
1.गणेश प्रसाद तम्बोली पिता चंदू लाल तम्बोली उम्र 51 साल पता वार्ड क्रं. 09 सकरौली थाना बारद्ववार जिला शाक्ति (छग)

2.अमित कुमार मौर्य पिता उमाशंकर मौर्य उम्र 37 साल पता वार्ड क्र. 10 बारद्ववार पेट्रोल पंप के पास थाना बारद्ववार जिला शाक्ति (छग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button