दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूजा पाठ कर रकम को सौ गुना बढ़ाकर देने का झांसा एक लाख की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 1.11.2025 को प्रार्थी रामकुमार जायसवाल ने थाना पुलगांव में लिखित रिपोर्ट किया कि मंदा पासवान तथा उसके साथी द्वारा पूजा के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं। उसने बताया कि प्रार्थी ड्राइवरी का काम करता है, बहुत दिनों से वह पैसे की तंगी से परेशान था जिसका जिक्र उसने अपने परिचित राजू निवासी जामगांव से किया।

राजू द्वारा प्रार्थी को महाराष्ट्र का छोटू का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि ये लोग पूजा करके पैसा सौ गुना करते हैं संपर्क कर लेना तब प्रार्थी द्वारा अपने मोबाइल से छोटू के मोबाइल नंबर में फोन कर संपर्क किया। छोटू ने एक महिला का मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने कहा और उसका नाम मंदा पासवान बताया।

तब प्रार्थी द्वारा महिला से संपर्क किया गया। महिला ने अपना नाम मंदा पासवान बताया। यवतमाल महाराष्ट्र की रहने वाली बताया। महिला ने कहा कि हम लोग बहुत लोगों का पैसा पूजा करके सौ गुना कर दिए हैं आपका भी पैसा सौ गुना करके दे देंगे। मंदा पासवान से 11 लाख रुपए का 11 करोड़ करने की बात तय हुई इसके हिसाब से वह दुर्ग आकर प्रार्थी से संपर्क करेगी।

दिनांक 1 नवम्बर को प्रार्थी को आरोपिया मंदा पासवान ने फोन करके बतायी कि मैं दुर्ग बस स्टैंड के पास आ गई हूं। प्रार्थी द्वारा बस स्टैंड जाकर मिलने पर महिला सफेद अर्टिगा कार मे थी और उसके साथ दो आदमी और बैठे थे। प्रार्थी द्वारा मंदा पासवान को बस स्टैंड से लेकर अपने मालिक के घर से एक लाख लेकर पूजा करने के नाम पर मलिक के खाली पड़े ट्रेनिंग सेंटर में गया।

आरोपी के मांगने पर मेरे द्वारा पूजा करने के लिए दो मटका चावल आटा नींबू तथा अन्य सामान व एक लाख रुपये पूजा करने के लिए दिया गया। जहां आरोपी ने लगभग रात्रि 8:00 बजे पूजा करना चालू किया तथा प्रार्थी से पूजा का सिंदूर की पांच डिब्बी लाने के लिए कहा तब प्रार्थी पूजा के सिंदूर की डिब्बी लेने गया और लेकर जब वापस आया तो देखा कि महिला मंदा पासवान वहां नहीं है।

प्रार्थी द्वारा आस पास ढूंढा गया नहीं मिलने पर थाना में रिपोर्ट किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध धारा 318(4), 3(5) बीएनएस कायम कर की टीम ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पता तलाश किया गया। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से 7 नग मोबाइल, वाहन अर्टिगा कार व एक लाख रुपए जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी गण :-
1. मंदा पासवान उर्फ मंदा ठमके उर्फ मंदा वाघमारे, 42 साल जिला यवतमाल महाराष्ट्र।
2. अमरदीप प्रहलाद दामोदर उम्र 34 साल श्री राम कॉलोनी चिखली महाराष्ट्र।
3. संजय विलास जमुना 28 साल मारेगांव यवतमाल महाराष्ट्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button