
आज 3 नवंबर दिन सोमवार है और आज दिन के स्वामी ग्रह चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मीन राशि में संचार कर रहे हें। चंद्रमा का यह गोचर आज मेष सहित कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा से अष्टम भाव में शुक्र और सूर्य की युति हो रही है। चंद्रमा से अष्टम भाव में आज शुक्र का गोचर होने से अधियोग बनेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…


मेष-
आपके करीबी लोग ही आपको बीच मझधार में छोड़ देंगे, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, व्यवसायिक संबंधों में लाभ मिलेगा, परिश्रम अधिक रहेगा।

वृषभ-

भावनाओं पर काबू रखकर व्यवहारिक निर्णय लें, खानपान पर संयम रखें, कार्य की अधिकता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनने का योग है।
मिथुन-
कारोबारी विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खीचातानी बनेगी, संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा।


कर्क-
कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बनेगा, साझेदारी कार्य में मनमुआव आ सकता है, आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, पारिवारिक तनाव रहेगा।
सिंह-
आपको अधिकारों में कटौती का मलाल होगा, प्रिय सूचना मिलेगी, पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा, रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
कन्या-
मित्रों की सलाह पर अमल करने से राह आसान होगी, सुविधा के सामान पर खर्च संभव, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।
तुला-
देनदारी के चलते आपसी विवाद बढेगा, पुराने निवेश का लाभ मिलेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, खानपान पर संयम रखें।
वृश्चिक-
नजदीकी लोगों के कारण परेशानी हो सकती है, अपनी बात मनवाने की कोशिश करें, खास वस्तुओं का संग्रह होगा, पारिवारिक विवाद दूर होगा।
धनु-
पुरानी उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा, पारिवारिक विवाद दूर होगा, परिश्रम अधिक होगा।
मकर-
रूके हुये कार्य को पूरा करने के लिये किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है, अज्ञात भय तथा चिन्ता दूर होगी, पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।
कुम्भ-
अनावश्यक विवाद की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें, नौकरी संबंधी कार्यो में सावधानी रखें, माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन-
बेहतर अवसर सामने आयेंगे, धैर्यपूर्वक कार्य करें, सम्मान मिलेगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।



