खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जेल प्रहरी को जेल अधीक्षक ने किया बर्खास्त, विचाराधीन बंदी के फरार होने का मामला

विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में जेल प्रहरी को किया बर्खास्त…कार्यालय पुलिस अधीक्षक से जेल प्रहरी के लापरवाही बरतने के संबंध भेजा गया था प्रतिवेदन…लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करने से दिनांक 08.11.2025 को कैदी भागने में सफल हो गया…

 

 

जांजगीर चांपा। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू पिता गणेश राम निषाद उम्र 37 वर्ष निवासी चंदेली थाना चंद्रपुर हाल मुकाम संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद जो जिला जेल में निरुद्ध था।

जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। ड्यूटीरत जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा जिला जेल खोखरा भांठा जांजगीर का लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करने से दिनांक 08.11.2025 को कैदी भागने में सफल हो गया।

उक्त जेल प्रहरी को उपरोक्त कदाचरण के लिए सेवा से पृथक किया गया।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने जेल प्रहरी के लापरवाही बरतने के संबंध में प्रतिवेदन जेल अधीक्षक को भेजा था, जिसपर ये कार्यवाही की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button