खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों से प्रति जताई संवेदना, जांच के दिए निर्देश

इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। कई इलाकों में पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों के अधिकारी सतर्क रहें और फील्ड में सक्रियता बढ़ाएं…

 

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। इस हादसे पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों की अधिकारी मदद कर रहे हैं। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।”

घटना को लेकर पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जानकारी ली। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की। अमित शाह ने आईबी चीफ से भी घटना की जानकारी ली। इसके अलावा, गृह मंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक को एनआईए की विशेष टीम घटनास्थल पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना बहुत दुखद और परेशान करने वाली है। दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

इससे पहले, पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं, गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से बात कर घटना की जानकारी ली। गृह मंत्री शाह ने आईबी चीफ से भी बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के डीजी को एनआईए की टीम भेजने को कहा।

इस घटना पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, “आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एफएसएल और एनआईए समेत सभी एजेंसियां ​​घटनास्थल पर मौजूद हैं। सारी एजेंसी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रही है, हादसे के बारे में एक-एक पहलू की जांच की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जो भी होगा उसकी जानकारी सबको दी जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button