छत्तीसगढ़फीचर्ड

पिता ने बच्चे की मृत्यु पर मिली सहायता राशि से मुख्यमंत्री सहायता कोष में किया सहयोग

रायपुर। मुख्यमंत्री सहायता कोष में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार दान किया जा रहा है। इसी क्रम में परलकोट इलाके के अमरदीप मंडल जिन्होंने अपने पौने दो साल के बच्चे की पानी में डूबने से आपातकालीन मौत के कारण प्राप्त हुई सहायता राशि में से 10 हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की है। आपदा के शिकार पिता अमरदीप मंडल को छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सहायता राशि प्रदान की। गरीब पिता अमरदीप ने प्रदेश में कोरोना संकट की स्थिति को देखते हुए प्राप्त सहायता राशि में से 10 हजार रुपये एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किए। गरीब पिता अमरदीप ने यह राशि यह कह कर दान किया कि इस राशि से किसी की मदद होगी तो मेरे बच्चे की आत्मा को शांति मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इनका यह सहयोग हृदयस्पर्शी है तथा इस दान  को शब्दों में धन्यवाद नहीं दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button