छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसएसपी ने दो आरक्षकों को किया लाइन अटैक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रार्थिया द्वारा थाना कोटा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.11.2025 को कॉलेज से घर जाते समय आरोपी गणों तुषार साहू, कोमल साहू एवं हितेश साहू ने रास्ता रोककर जबरदस्ती छेड़छाड़ की तथा मना करने पर गाली-गलौज की…

 

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने दो आरक्षकों को लाइन अटैक कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है कि…सोशल मीडिया के माध्यम से चौकी मोपका परिसर में शराब सेवन करते हुये फोटो/वीडियों वायरल होने पर आर. 1057 संतोष राठौर एवं आर. 1364 धनेष साहू, चौकी मोपका थाना सरकण्डा के द्वारा पुलिस की छवि को धुमिल किया गया।

इस प्रकार अनुशासित विभाग में रहते हुये विभागीय सेवा शर्तों का उल्लंघन कर कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर आर. 1057 संतोष राठौर एवं आर. 1364 धनेष साहू, चौकी मोपका थाना सरकण्डा को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया जाता है।

 

नाबालिक से बहला फुसला कर भगाने एवं दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार: आरोपी द्वारा पीड़िता नाबालिक को बहला फुसला कर लेजाने की रिपोर्ट पर चौकी बेलगहना थाना कोटा मे अपराध धारा सदर का क़ायम कर पतासाजी व विवेचना मे लिया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा पीड़िता एवं आरोपी की पतासाजी हेतु सख्त निर्देश दिए गए, जिस पर लगातार पुलिस टीम द्वारा पीड़िता की पतासाजी की गई।

 

बेलगहना पुलिस द्वारा दिनांक 19.11.25 को अपहृता को ग्राम महरपुर लोरमी से आरोपी के कब्जे से बरामद कर विधिवत कार्यवाही उपरांत प्रकरण में धारा 87,64(1) BNS एवं 04,06 पाक्सो जोड़ी जाकर आरोपी अजय ढीमर उर्फ़ भगवान सिंग पिता गेंदराम ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी महरपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को दिनांक 21.11.2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध लोरमी थाना में लूट, मारपीट सहित कई मामले पूर्व में दर्ज है।

युवती से छेड़छाड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: दिनांक 19.11.2025 को प्रार्थिया द्वारा थाना कोटा में उपस्थित होकर लिखित आवेदन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.11.2025 को कॉलेज से घर जाते समय आरोपी गणों तुषार साहू, कोमल साहू एवं हितेश साहू ने रास्ता रोककर जबरदस्ती छेड़छाड़ की तथा मना करने पर गाली-गलौज की। प्रार्थिया की शिकायत पर तत्काल थाना कोटा में धारा 74, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिस पर कोटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर निम्न आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।

1. तुषार उर्फ छोटू साहू, पिता विजय साहू, उम्र 22 वर्ष, साकिन डोगरीपारा, थाना कोटा

2. कोमल साहू, पिता रविशंकर साहू, उम्र 19 वर्ष, साकिन फिरंगीपारा, कोटा

3. नितेश साहू, पिता रवि कुमार शंकर साहू, उम्र 25 वर्ष, साकिन फिरंगीपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर

सभी आरोपियों को विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांच के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है—

तुषार साहू – 12 अपराध पंजीबद्ध है।

नितेश साहू – 03 अपराध पंजीबद्ध है।

कोमल साहू – 04 अपराध पंजीबद्ध है।

उक्त सभी आरोपियों की थाना कोटा में गुंडा फाइल भी खोली गई है ।

बिलासपुर पुलिस द्वारा छेड़छाड़, मारपीट एवं महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का संदेश: महिलाओं के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न और हिंसा करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। समाज में भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button