Uncategorised

रायपुर एसएसपी अजय यादव ने #MASK_UP_RAIPUR ‘‘मास्क की युक्ति,कोरोना से मुक्ति‘‘ अभियान की शुरुआत की

रायपुर पुलिस की मुहिम….. #MASK_UP_RAIPUR
‘‘मास्क की युक्ति,कोरोना से मुक्ति‘‘
रायपुर। कोरोना संक्रमण में आयी कमी और लगातार आँकड़ो में गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आज दिनांक से बाजार, दुकानों व अन्य संस्थानों को शाम 06ः00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। बाजार, दुकानों व अन्य संस्थान खुलने से भीड़ बढ़ने की आशंका है।
संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से माॅस्क पहने, इस हेतु लोगों को जागरूक करने के लिये पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव द्वारा आज दिनांक 26.05.21 को रायपुर पुलिस की जन सुरक्षा हेतु…. #MASK_UP_RAIPUR
मुहिम की शुरुवात जयस्तंभ चौक एवम मालवीय रोड़ रायपुर में की गयी। जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड़ में जो भी व्यक्ति माॅस्क नहीं पहने थे उन्हें माॅस्क वितरण किया गया तथा जो लोग गलत तरीके से माॅस्क पहने थे उन्हें माॅस्क पहनने का सही तरीका बताने के साथ पुलिस द्वारा आम जन को सेनेटाईजर भी वितरित किया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा आम जन हेतु चलाया जा रही मुहिम #MASK_UP_RAIPUR आगामी 06 दिनों तक चलाया जाएगा जिसमें पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्येक थानों के थाना प्रभारियों व थानों की टीम द्वारा प्रति दिन दो पालियों में अपने – अपने थाना क्षेत्रों में आम जनता को लगभग 2,000 से 5,000 तक माॅस्क वितरित किये जाएंगे।इस अभियान के तहत कुल 3 लाख से 5 लाख तक मास्क वितरित करने की योजना बनाई गई है

Related Articles

Back to top button