दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसएसपी विजय अग्रवाल ने गुम हुए 36 लाख रुपए के 175 नग मोबाइल उनके मालिकों को सौंपा

भिलाई। दुर्ग जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे।

जिसके परिपालन में जिला दुर्ग के थाना प्रभारीयों के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट एवं थाने की टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 175 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 36 लाख रूपये का बरामद किया गया।

जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button