छत्तीसगढ़फीचर्ड

डीजी-आईजी सम्मेलन के सम्बन्ध में ADG गुप्तवार्ता अमित कुमार ने ली पुलिस अधिकारी की बैठक

रायपुर। दिनांक 28.11.2005 से 30.11.2025 तक राजधानी रायपुर में आयोजित आगामी पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 में वी वी आईपी एवं व्हीआईपी व अन्य अधिकारियों के आगमन पर सुरक्षा प्रबंध एवं समन्वय मीटिंग दिनांक 23.11.2025 को अमित कुमार अतिरिका पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता रायपुर द्वारा सी 4 सिविल लाईन रायपुर में आहूत किया गया।

जिसमे व्यवस्था में लगे समस्त अधिकारीगणों की बैठक लेकर आयोजन दौरान सुरक्षा प्रबंध एवं समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गय तथा सभी से अच्छे से व्यवहार सहयोग समन्वय स्थापित करने की बात कही गई एवं सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से सुझाव भी माँगा गया तथा उसे पूर्ण रूप से पालन करने की बात कही गई।

बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. आनंद छाबडा पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय, अकित गर्ग पुलिस महानिरीक्षक विआशा पुलिस मुख्यालय, ध्रुव गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, अमरेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, डॉ० संजीय शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज,

साथ ही एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, उप पुलिस महानिरीक्षक, शंकरलाल बघेल उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ.लाल उमेद सिंह सहित समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक रायपुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button