दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“मास्क ही ब्रह्मास्त्र है” अभियान को आगे बढ़ते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने जनता को दिया धन्यवाद, मास्क लगाने अपील की

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने “मास्क ही ब्रह्मास्त्र है” अभियान के तहत समस्त जिलेवासियो से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए दुर्ग जिलेवासियो ने कोरोना संक्रमण की दर को 3% तक ला दिया है जो कि बहुत सुखद है लेकिन लॉक डाउन खुलने के बाद भी हमे कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है इसलिए जो भी भीड़ भाड़ वाले जगह है जहां पर शादी है, कोई समारोह है, बाजार है इन सभी जगहों पर “मास्क ही ब्रह्मास्त्र है” अभियान के तहत मास्क आवश्यक रूप से पहने। अगर आप मास्क लगाए है तो सही तरीके से लगाये तथा बार -बार मास्क को हाथ न लगायें और यदि किसी नई चीज को छूते है तो हाथ को तुरंत सेनेटाइज करें। बहुत जरूरी हो तभी भीड़भाड़ एरिया में जाये और आप स्वयं जिम्मेदार बनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, जिससे कि आने वाले चुनौती का हम सामना करने के लिए तैयार रहे।
एसपी श्री ठाकुर ने दुर्ग की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई के भागीदार बने और कोरोना के संक्रमण दर को उच्चतम दर से निम्नतम दर तक ले आये, इस लड़ाई को लड़ने में आप लोगो ने अपना अहम भूमिका निभाई है यह सराहनीय है। भविष्य को ध्यान में रहते हुए आप सभी का सहयोग इसी तरह अति आवश्यक है इसलिए आप सभी ऐसे ही कोरोना गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन करे ताकि इस वैश्विक महामारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

Related Articles

Back to top button