छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

नितिन नवीन का यह छत्तीसगढ़ दौरा विशेष महत्व रखता है, क्योंकि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के पश्चात यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विजय प्राप्त कर पुनः विधायक बने नितिन नवीन प्रदेश में भाजपा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से रायपुर पहुंचे हैं।

उनके इस प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों, विभिन्न जिलों के प्रभारियों से चर्चा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नितिन नवीन का अनुभव और संगठनात्मक दृष्टि छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button