घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 29 नवंबर: मकर राशि वालों जुआ, सट्टा, लॅाटरी इत्यादि में पैसा न लगाएं, धन हानि के संकेत हैं, निवेश अभी न करें

आज 29 नवंबर दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। जबकि आज तुला राशि में बुध मार्गी हो रहे हैं। इस पर आज शनि, गुरु और सूर्य, शुक्र और मंगल के बीच त्रिकोण योग भी बन रहा है जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में आज नवंबर महीने का अंतिम शनिवार है, आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

 

मेष राशि- आय में कोई रिस्क न लें। यात्रा अगर बहुत आवश्यक न हो तो रोक दें। अनाब-सनाब समाचार पर ध्यान न दें। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति हो सकती है। पैतृक सपंत्ति विवादित हो सकती है। व्यवसाय विवादित हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मान-सम्मान पर ठेस लगने वाला कोई कार्य न करें। अपमानित होने का भय है। यात्रा अभी रोकें। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का साथ प्रभावित और स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नौकरी-चाकरी भी मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति आपकी ठीक-ठाक कही जाएगी। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। भावुकता पर काबू रखें। मानसिक तौर पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। मां का स्वास्थ्य प्रभावित। स्वयं का स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा। थोड़ा विशेष मेहनत करनी पडे़गी। या थोड़ा रुक के आपको रिजल्ट मिलेगा। व्यवसाय मध्यम। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी इत्यादि में पैसा न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। तन परेशान रहेगा। एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम,संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अनाब-सनाब खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। एक दिन की बात है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button