दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में हो रहे दूषित पानी की सप्लाई के विरोध में भाजयुमो ने भिलाई विधायक को मिनरल वाटर भेंट करने के लिए विधायक निवास पहुंचे

भिलाई। दिनांक 28/05/2021 को प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल नितेश मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने भिलाई वासियो की पीड़ा से अवगत करवाने हेतु भिलाई के नलो से हो रही दूषित जल की सप्लाई एव पानी खरीद कर पीने को मजबूर भिलाईवासियो की पीड़ा बताने हेतु विधायक देवेंद्र यादव के अब तक विफल प्रयासों पर उपहार स्वरूप मिनरल वाटर विधायक आवास की तरफ कूच कर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से भेंट किया गया। विदित हो कि तांदुला सिचाई प्रबंधन की लापरवाही स्वरूप भिलाई निवासियो को दो माह से दूषित जल पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसके विरोध स्वरूप भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पानी खरीदकर विधायक देवेन्द्र यादव को भेट देने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विधायक आवास की ओर पहुचे।
प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंड़ल नितेश मिश्रा ने कहा एक ओर भिलाई की जनता खरीदकर पानी पीने को मजबूर है वही विधायक देवेंदर यादव फ़ोटो पॉलिटिक्स में व्यस्त है, असल दोषियों पर कार्यवाही के विपरीत एव सार्थक हल निकलने के विपरीत बयानबाजी कर जनता को भ्रमित कर रहे है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय शुक्ला ने कहा जब दुर्ग में खरकरा जलाशय से घरो में पानी आपूर्ति की जा सकती है तो भिलाई में क्यू नही।
प्रदर्शनकारियो में प्रमुख रुप से नितेश मिश्रा प्रदेश प्रमुख स्वाध्याय मंडल, विजय शुक्ला भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, अनुराग नायडू, जय प्रसाद, राजकुमार ठाकुर, दिनेश, प्रशांत मेश्राम, दीपक शुक्ला, अजय ठाकुर, अभिषेक देबरकोंडे, पराग सिंह, रोहित दुबे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button