दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध शराब परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख रुपए का 28 पेटी शराब बरामद

भिलाई। दिनांक 29/11/2025 को थाना नंदिनी नगर में धमधा मार्ग से नंदिनी खुंदिनी होते हुये दीगर राज्य से पुराना टाटा सफारी गाड़ी में अवैध शराब परिवहन कर कुछ लोगों के आने की मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर तत्काल थाना नंदिनी नगर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये रास्ते में रेड कार्यवाही कर आरोपीयान नरेश कुर्रे, लवकेश उर्फ बबलू, आर्यन कुमार लहरे एवं प्रभू बारले के कब्जे से 28 पेटी देसी शराब कीमती 1,34,400 रूपये, एक पुराना वाहन टाटा सफारी वाहन कीमती 03 लाख रूपये, 04 नग स्मार्ट फोन कीमती 25,000 रूपये, नगदी रकम 15,100 रूपये कुल जुमला कीमती 4,74,500 रूपये जप्त किया गया।

आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
1- नरेश कुर्रे उम्र 38 साल साकिन ग्राम डूमर नंदिनी नगर

2- लवकेश उर्फ बबलू उम्र 30 वर्ष साकिन गिरहोला, नंदिनी नगर

3- आर्यन कुमार लहरे उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम डूमर, नंदिनी नगर

4- प्रभू बारले उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 अहिवारा थाना नंदिनी नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button