छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने फायरिंग करते हुए टारगेट पर साधा सटीक निशाना

बलौदा बाजार। दिनांक 08.12.2025 को ग्राम हटौद फायरिंग रेंज में वार्षिक चांदमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा सम्मिलित होकर एके-47, इंसाफ, एसएलआर एवं 9 एमएम पिस्टल के माध्यम से फायरिंग में अपना हाथ आजमाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जिले में प्रत्येक वर्ष वार्षिक चांदमारी का आयोजन किया जाता है।

जिसमें पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की फायरिंग की कुशलता एवं दक्षता को और अधिक प्रभावी करने हेतु विभिन्न स्वचालित हथियारों से टारगेट निर्धारण कर फायरिंग का अभ्यास किया जाता है।

आयोजित वार्षिक चांदमारी कार्यक्रम में भावना गुप्ता के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक निधि नाग, कौशल किशोर वासनिक, अपूर्वा क्षत्रीय, राजेश श्रीवास्तव, अमृत कुजूर द्वारा फायरिंग कर टारगेट पर निशाना साधा गया।

इस दौरान सोमवार को आयोजित वार्षिक चांदमारी कार्यक्रम में राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 94 की संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button