Uncategorised

#MASK_UP_RAIPUR अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने अब तक 2,67,295 मॉस्क बांटे, एसएसपी अजय यादव ने 26 मई को की थी शुरुआत

रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव द्वारा दिनांक 26.05.21 को रायपुर पुलिस की जन सुरक्षा हेतु #MASK_UP_RAIPUR ‘‘मास्क की युक्ति, कोरोना से मुक्ति‘‘ मुहिम की शुरुवात की गयी।
रायपुर पुलिस द्वारा आम जन हेतु चलायी जा रही मुहिम #MASK_UP_RAIPUR के तहत पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्येक थानों के थाना प्रभारियों व थानों की टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो में दिनांक 26.05.21 से दिनांक 30.05.21 तक दो पालियों में अब तक कुल 2,67,295 मॉस्क बांटे गए। दिनांक 30.05.21 को सर्वाधिक थाना पुरानी बस्ती व थाना खरोरा द्वारा 5000, थाना गोलबाजार द्वारा 4200, थाना तेलीबांधा द्वारा 4100, थाना खमतराई द्वारा 3200, थाना गंज द्वारा 2700 तथा कोतवाली द्वारा 1650 मास्क वितरित किये गए। रायपुर पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button