दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महिला के अधजले शव की गुत्थी सुलझी: प्रेमिका को रास्ते से हटाने आरोपी प्रेमी ने की हत्या, पहचान छुपाने शव को जलाया

भिलाई। दिनांक 08/12/2025 को सुबह कोटवार ग्राम पुरई केवलदास मानिकपुरी ने थाना उत्तई में सूचना दिया कि पुरई करगाडीह पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में एक अज्ञात महिला का पैरा से अधजला शव पड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम), एफएसएल टीम डाग स्क्वाड़ एसीसीयू की टीम व थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक पर पहुंचे। पुलिस ने ब्लाईड मर्डर को चुनौती के रूप में लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिया सभी 06 टीमों ने दुर्ग जिले वे सरहर्दी जिलों के गुम महिला को रिपोर्ट की समीक्षा की एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये।

पतासाजी में पता चला कि थाना सुपेला में सूचक विजय बांधे द्वारा दिनांक 9/12/2025 को उर्मिला निषाद मोबाईल नंबर 934045**** निवासी सुपेला गौतम नगर का गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। गुमशुदा की तलाश की गई एवं सूचक विजय बांधे से पूछताछ किया गया।

पूछताछ कर उसका बयान व गतिविधिया संदिग्ध पाई गई। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर विजय बांधे ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। गुमशुदा उर्मिला भी उसके साथ विगत 2-3 साल से केटरिंग का काम करती है। काम के दौरान इनकी घनिष्ठता हो गयी थी। विजय बांधे शादीशुदा था इसकी पत्नी गर्भवती थी।

विजय बांधे को उसकी प्रेमिका शादी के लिये दबाव बनाती थी जिससे इसका परिवारिक जीवन तनाव में रहता था और आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इनमें पैसों के लेनदेन का विवाद भी होता था। पैसों की बात पर उर्मिला इसे सार्वजानिक रूप से बेईज्जत करती थी, विवाद करती थी जिसमें यह परेशान हो गया था, उर्मिला से पीछा छुड़ाने इसने सुपेला हार्डवेयर लाईन में धारदार चापर खरीदा उमरपोटी पेट्रोल पंप से प्लास्टिक पानी की बोतल में पेट्रोल लिया और 7/12/2025 के शाम 7.00 बजे गौतम नगर सुपेला उर्मिला के घर जाकर अपनी प्लेटिना बाईक में उर्मिला को पाटन शादी पार्टी के काम में जाना है कहकर लेकर उतई आया।

मोमोज चाईनिंज पकौड़ा पैक कराया फिर पुरई में सुनसान नहर के पास मैदान मे ले गया। दोनो ने मोमोस खाया, इसी समय इसमें पुनः विवाद हुआ, विजय हत्या की योजना बनाकर तैयारी के साथ गया था। विजय बाधे ने धारदार चापर से उर्मिला के गले में वार किया, जिसमें वह गिर गई। गिरने पर पुनः वार किया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया।

आसपास के पैरा को एकत्र कर जलती आग में डाल दिया और मौके से बाईक में अपने गांव करगाड़ीह आ गया। घटना के अगले दिन दिनांक 9/12/2025 को थाना सुपेला में उर्मिला निषाद पति धर्मेन्द्र चतुर्वेदी उम्र 30 साल गौतम नगर सुपेला की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराया था, आरोपी के रक्त लगे कपड़े जप्त कर आरोपी को दिनांक 09/12/2025 को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे पुलिस ने चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल का खुलासा व मृतिका का पहचान 24 घंटे में किया है। विवेचना जारी है, अन्य किसी की अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपी: विजय बांधे में उम्र 24 साल निवासी करेगाडीह थाना उतई जिला दुर्ग हाल न्यू कृष्णा नगर सुपेला, भिलाई।

थाना- उतई अपराध क्रं. 491/2025 धारा 103, 238 बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button