छत्तीसगढ़फीचर्ड

हत्या कर शव को तालाब में फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते युवक की नृशंस हत्या

हत्या कर शव को तालाब में फेंकने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस का प्रहार…पुरानी रंजिश के चलते युवक की नृशंस हत्या का अंधा कत्ल 03 दिनों में बिलासपुर पुलिस के तत्परता से सुलझा…थाना कोटा पुलिस टीम, एसीसीयू, डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम की संयुक्त विवेचना कार्यवाही से मिली सफलता…घटनास्थल एवं मुख्य मार्गों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन, हज़ारो मोबाइल नंबरों का किया गया तकनीकी विश्लेषण…

 

बिलासपुर। दिनांक 01.12.2025 को प्रार्थी के द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि धीरज साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम घोड़ा मार, दिनांक 30.11.2025 की रात भोजन उपरांत अपने पोल्ट्री फार्म में सोने गया था, परंतु अगले दिन सुबह वह फार्म में नहीं मिला। मोबाइल बंद होने तथा खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना कोटा में गुम इंसान दर्ज कर लगातार पता तलाश की जा रही थी।

दिनांक 7.12.25 ग्राम घोड़ा मार स्थित बांधा तालाब में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा घटना को अत्यंत गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अर्चना झा, एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहले, एफएसएल के डॉक्टर एवं डॉग् स्कॉट की टीम थाना प्रभारी कोटा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक की पहचान गुम इंसान धीरज साहू के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पीएम करवाया गया, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना कोटा में धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना कोटा एवं Accu की संयुक्त टीम पृथक से बनाकर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई।

जिसमें घटनास्थल के मुख्य मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, मृतक के परिवार/मित्रगण एवं सर्व संबंधितों से लगातार पूछताछ की गई। हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के आधार पर दो संदेही व्यक्तियों अनिल साहू एवं जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार किया।

अभिरक्षा में पूछताछ पर उसने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व मृतक धीरज से विवाद के कारण उसके मन में रंजिश थी और उसी के चलते उसने अपने साथी जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

दिनांक 30.11.2025 की रात लगभग 11:30 बजे दोनों आरोपी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BG 1727 से सिविल साहू के प्लॉट के पास पहुँचे। मोटर पंप निकालने के बहाने मृतक धीरज को बुलाया गया एवं दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव पर पत्थर बांधकर उसे बाँधा तालाब में फेंक दिया तथा घटना में प्रयुक्त आलाज़रब, मृतक के कपड़े व मोबाइल को कोरी डेम में फेंकना बताया

साक्ष्यों एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी
(01)अनिल कुमार साहू पिता स्व. मेलू राम साहू उम्र 28 वर्ष,
(02) जगन्नाथ उर्फ अंगद साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 18 वर्ष साकिनान घोड़ामार थाना कोटा जिला बिलासपुर द्वारा
अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र.CG 10 BG 1727 व चाकू तथा पत्थर को जप्त कर दिनांक 11.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजहरुद्दीन, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य,चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह,डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, राहुल सिंह, आतिश पारिख, आरक्षक महादेव कुजूर, प्रशांत सिंह, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू, चंदन मानिकपुरी, अखिलेश पारकर, दीप कंवर, प्रफुल्ल यादव, संजय श्याम का उत्कृष्ट समन्वय, सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं अथक टीमवर्क के कारण प्रकरण का सफल पर्दाफाश संभव हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button