दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मटमैले पानी के लिए बीएसपी प्रबंधन दोषी, लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़, महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही करे प्रशासन: विनोद गुप्ता

भिलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा है कि बीएसपी में बीते तीन महीने से सप्लाई हो रहे मटमैले पानी के लिए बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार है। दूर्ग ग्रामीण के रिसाली मरोदा, रुआबांधा सहित कई क्षेत्र मे लोगों की लगातार शिकायत के बाद भी प्रबंधन पानी साफ नहीं कर पा रहा है जबकि तमाम टेस्ट रिपोर्ट के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि बीएसपी द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है।

तीन महीने से गंदा पानी पीकर लोगों की सेहत खराब होने की शिकायत आनी शुरू हो गई है। इसके बावजूद बीएसपी प्रबंधन ठीठ बना हुआ है। जिला प्रशासन को चाहिए कि बीएसपी प्रबंधन पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही करें। यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस कमेटी के माध्यम से बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू  को भी ज्ञापन सौपकर बी एस पी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button