खास खबरफीचर्डविविध

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 आज, कप्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, हटाने की उठी मांग

इस साल सिर्फ 14.20 के औसत से रन बनाए हैं जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है (ICC फुल मेम्बर टीमों में)। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर फैंस अपील करने लगे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप करीब है और ऐसे में कप्तान का इतना बुरा फॉर्म अच्छा नहीं, इसलिए उनको टीम से हटाकर किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जाए…

 

लखनऊ (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बेशक मौजूदा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में एक बार फिर वापसी करते हुए तीसरे टी20 मुकाबले में मेहमान साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त दे दी, लेकिन एक सवाल फैंस के मन और जुबान पर अब भी लगातार आ रहा है। एक ऐसी दुखती नस जो आगामी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। हम बात कर रहे हैं भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की। इस कप्तान व टीम इंडिया के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक ने अब नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड जो बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए अब चर्चा का विषय बनना तय है।

टीम इंडिया में जगह को लेकर हमेशा से बहस होती रही है, बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको भारतीय टी20 टीम में मौका नहीं मिल सका है और टी20 विश्व कप 2026 के लिए उनके रास्ते बंद कर दिए हैं। इसी बीच टीम का कप्तान एक ऐसा उदाहरण पेश कर रहा जिसे देखकर हर भारतीय क्रिकेट फैन शर्मिंदा हो रहा है। अब तो सारी हदें पार करते हुए कप्तान ने एक अनचाहा और बेहद शर्मनाक नया टी20 विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है।

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक के बाद एक लगातार खराब बैटिंग प्रदर्शन करते हुए अब एक बेहद शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। सूर्यकुमार अब पूरी दुनिया में एक साल में टी20 अंतरराष्ट्रीय के अंदर सबसे खराब बल्लेबाजी औसत दर्ज करने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस साल सिर्फ 14.20 के औसत से रन बनाए हैं जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है (ICC फुल मेम्बर टीमों में)। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर फैंस अपील करने लगे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप करीब है और ऐसे में कप्तान का इतना बुरा फॉर्म अच्छा नहीं, इसलिए उनको टीम से हटाकर किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जाए जो बाहर मौके का इंतजार कर रहे हैं।

इस सीरीज में अब सिर्फ दो मैच बचे हुए हैं। सीरीज का चौथा मुकाबला आज 17 दिसंबर को खेला जाएगा। ये मैच तीसरे मैच के बाद दो दिन के गैप के बाद होगा। दरअसल मंगलवार को 16 दिसंबर को आईपीएल की नीलामी भी हुई है, चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना है।

सीरीज का अगला मुकाबला भी शाम को ठीक सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। यानी रात करीब 11 बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा। बात अगर आखिरी मैच की करें तो पांचवां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मैच 19 दिसंबर को होगा। ये साउथ अफ्रीका की लंबी सीरीज का आखिरी मैच होगा। देखना होगा कि आखिरी दो मुकाबलों में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button