छत्तीसगढ़फीचर्ड

चक्रधर समारोह में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले दिव्यधुन बैंड का कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया सम्मान

रायपुर। रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में प्रभावशाली प्रस्तुति देने वाले प्रोजेक्ट दिव्यधुन बैंड के दिव्यांग बच्चों को आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह द्वारा रेडक्रॉस सभाकक्ष में सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को चक्रधर समारोह में प्रस्तुति हेतु दी गई सम्मान राशि 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया तथा उनके द्वारा मांग किए जाने पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने तत्काल 3 लैपटॉप बच्चों को प्रदान किया।

इस दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दिव्यधुन बैंड के सदस्यों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे अपनी मेहनत और प्रशिक्षण के बल पर मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रोजेक्ट दिव्यधुन का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को गायन एवं विभिन्न वाद्ययंत्रों का कलाकेंद्र में प्रशिक्षण देकर बैंड तैयार किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button