दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अभिनेत्री से डायरेक्टर बनी एल्सा घोष की पहली फिल्म ‘ओह तेरी!’ 19 दिसंबर को होगी रिलीज

भिलाई। सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म “ओह तेरी” 19 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनय से निर्देशन के क्षेत्र में उतरी अभिनेत्री एल्सा घोष अपनी पहली फिल्म “ओह तेरी” लेकर आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के अंदर इस फिल्म को देखने का उत्साह तो पहले ही बना लिया है क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में कश्मीर की हसीन वादियों की झलक है तो वहीं अभिनेत्री AK – 47 पकड़े दिखाई देती है, जो काफी रोमांच पैदा करता है।

फिलहाल फिल्म के कलाकारों एल्सा घोष, रोशन विरवानी, रजनीश झांझी, प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी और सस्पेंस है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में एल्सा घोष, रजनीश झांझी, प्रदीप शर्मा, स्पिता भट्टाचार्य, उपासना वैष्णव, नवीन देशमुख, रोशन विरवानी, और आई रॉक (DOG) ने अभिनय किया है।

छत्तीसगढ़ी और क्षेत्रीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री एल्सा घोष एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनका अभिनय नहीं, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी है। अपनी आगामी पारिवारिक-कॉमेडी फिल्म ‘ओह तेरी!’ के जरिए एल्सा घोष ने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन का भार स्वयं उठाकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नया और साहसिक कदम रखा है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एल्सा घोष शूटिंग के दौरान निर्देशक के रूप में पूरी तरह सक्रिय रहीं। कैमरे के सामने अपनी अदाकारी के साथ-साथ कैमरे के पीछे कहानी, दृश्य संयोजन और कलाकारों के अभिनय को गढ़ने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से सामने आए वीडियो और तस्वीरें इस बात की पुष्टि करते हैं कि एल्सा ने इस बार अपने करियर के दायरे को और व्यापक बनाया है।

मितान मूवीज़ के बैनर तले बनी फिल्म ‘ओह तेरी!’ आगामी 19 दिसंबर 25 को छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में रिलीज़ होगी। फिल्म एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है, जिसमें हास्य, भावनाएं और सामाजिक संदेशों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन, कहानी और स्क्रीनप्ले एल्सा घोष ने स्वयं लिखा है। निर्माता अजय सिंह राजपूत और रोशन विरवानी हैं। संगीत नवनीत देशमुख का है, जबकि गीतों को सुनील सोनी, कंचन जोशी और अनुपमा मिश्रा ने अपनी स्वरों से सजाया है।

फिल्म की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसमें सुपरस्टार एल्सा घोष के साथ लीजेंड एक्टर रजनीश झांझी, प्रदीप शर्मा, इप्सिता भट्टाचार्य, उपासना वैष्णव, नवीन देशमुख और रोशन विरवानी जैसे अनुभवी व लोकप्रिय कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा और रंगमंच में रजनीश झांझी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने सशक्त और स्वाभाविक अभिनय के चलते वे “कलाकारी के बादशाह” के रूप में जाने जाते हैं। हर भूमिका में जान डाल देने की उनकी कला फिल्म ‘ओह तेरी!’ को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

दर्शकों में बढ़ा उत्साहएल्सा घोष इससे पहले ‘ले शुरू होगे मया के कहानी’ और ‘मोर छैंहा भुइंया 3’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभालकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा की नई सोच और नई दिशा का प्रतिनिधित्व करती हैं। कुल मिलाकर, ‘ओह तेरी!’ को लेकर सिने प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक भी पहुंचाएगी।

‘ओह्ह तेरी!’ से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। फिल्म की निर्देशक एवं अभिनेत्री एलशा घोष ने अपनी टीम के साथ ऑपरेशन सिन्दूर के समय कश्मीर में जाकर फिल्म के एक गीत की शूटिंग की थी। उस दौरान कश्मीर में हालात संवेदनशील थे, लेकिन फिल्म यूनिट ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शूटिंग पूरी की। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया यह गीत फिल्म को खास दृश्यात्मक आकर्षण देगा।

फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम का उत्साह और समर्पण बना रहा। इस साहसिक प्रयास की सिनेमा जगत में सराहना हो रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान चंद्रा मौर्या RLR के मैनेजर राकेश मिश्रा, फिल्म के प्रोडक्केशन हेड एवं मीडिया प्रभारी मनीष झा, पीआरओ शमशीर सिवनी फिल्म प्रमोटर विकास यादव एवं कुमारी श्रेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button