खास खबरफीचर्डविविध

हार्दिक पांड्या ने ध्वस्त किया युवराज सिंह का ऑल टाइम रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर एक भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी पांड्या का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके दम पर वह युवराज सिंह का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे…

 

 

अहमदाबाद (ए)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को टीम इंडिया 30 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही, जिसके दम पर वह इस सीरीज को भी 3-1 से जीतने में सफल रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस टी20 सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके दम पर वह युवराज सिंह का एक ऑल टाइम रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब रहे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए टी20 मैच में हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी में सिर्फ 25 गेंदों में 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 252 का देखने को मिला। वहीं इसके बाद गेंदबाजी में भी हार्दिक एक विकेट लेने में कामयाब रहे। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या एक मुकाबले में फिफ्टी लगाने के साथ एक या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा चौथी बार करने में कामयाब हुए हैं। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर था, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा तीन बार किया था। अब हार्दिक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर अपना कब्जा कर लिया है।

हार्दिक पांड्या का साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में बल्ले से उनका वही पुराना अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह शुरू से ही बड़े शॉट खेलने के इरादे से मैदान पर उतरे थे। हार्दिक ने इस मैच में अपनी फिफ्टी सिर्फ 16 गेंदों में पूरी कर ली थी, जिसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

हार्दिक के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बल्ले से काफी अच्छी रही जिसमें उन्होंने तीन पारियों में बैटिंग करते हुए 71 के शानदार औसत के साथ कुल 142 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में भी वह तीन विकेट लेने में सफल रहे। अब टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक और टी20 सीरीज खेलनी है, जो जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 5 मैचों की होगी, जो मेगा इवेंट की तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button