छत्तीसगढ़फीचर्ड

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती: सुनसान इलाके में ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर आरोपी ने पीड़िता का किया शारीरिक शोषण…पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए दबाव डालने पर आरोपी ने शादी से इन्कार कर मारपीट करते हुये जान से मारने की दिया धमकी…आरोपी ने पीड़िता का अश्लील विडियो बनाकर सोशल मिडिया में किया वायरल…रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…

 

बिलासपुर। प्रार्थिया ने दिनांक 19.12.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से अरूण कुमार भानू के साथ जान पहचान हुआ था, जिससे मोबाईल से बातचीत होती थी। बातचीत के दौरान दिनांक 09.09.2024 को आरोपी अरूण ने जबरन अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर सरकण्डा क्षेत्र के सुनसान इलाके में लेकर गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया और विडियो बनाकर रख लिया, जिसे दिखाकर ब्लैक मेल करते हुये लगातार वह कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

उससे शादी करने के लिए कहने पर मारपीट कर अश्लील गाली गलौच कर भगा दिया एवं अपने पास रखे अश्लील विडियो को वायरल कर दिया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी राहुल कारकेल को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर दिनांक 20.12.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

थाना- सरकंडा, जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र.- 1763/2025, धारा- 69, 296, 115(2), 351(2), 69 बीएनएस, 67, 67(ए)आई.टी .एक्ट

 

नाम आरोपी:-
अरूण कुमार भानू पिता हरनाम उम्र 30 वर्ष निवासी सोनपुरी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button