दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला थाना प्रभारी दिलीप सिंह सिसोदिया कोरोना वारियर्स सम्मान से हुए सम्मानित, डीजीपी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने किया सम्मानित

दुर्ग। गुरुवार 03 जून को छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा यहां पुलिस ट्रांजिट मेस में छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 500 अधिकारियों, कर्मचारियों को वर्चुअली मीटिंग में कोरोना वारियर्स सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा, रायपुर आईजी डॉ आनंद छाबड़ा, रायपुर एसएसपी अजय यादव, उप निदेशक पुलिस अकादमी डॉ संजीव शुक्ला , दुर्ग एसपी प्रशांत ठाकुर, एआईजी राजेश अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्चुअली बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी, बस्तर आईजी सुंदरराज पी, सरगुजा आईजी आर पी साय एवं सभी एसपी और कमांडेंट्स को भी सम्मानित किया गया।
कोरोना प्रोटोकॉल का कारण सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ बुलाकर सम्मानित नही किया जा सका जिसके कारण सम्मानित होने वाले कोरोना वारियर्स का प्रशस्ति पत्र सभी जिले के पुलिस अधीक्षको को भेजा गया, जहां के पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। आज दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह सिसोदिया को डीजीपी द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button