दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई ने अपने दिवंगत पदाधिकारियों के स्मृति में पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि दी

भिलाई। भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के द्वारा आज दिनांक 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाबासाहेब डॉ.अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई के गार्डन एवं मैदान में पौधे रोपित किये गये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था के दिवंगत हुऐ पदाधिकारियों दि. बुद्ध कुमार नीरापुरे, दि.यशवंत मेश्राम, एवं दि.अरविंद कामले की स्मृति में पेड़ लगाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई कार्यक्रम के आमंत्रित सम्मानित अतिथि सुनिल रामटेके राष्ट्रीय अध्यक्ष सेल एस.सी.एस.टी. इम्प.फेडरेशन, बालेश्वर चौरे अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति कोसानगर भिलाई, डॉ.उदयकुमार धाबर्डे अध्यक्ष इंडियन अम्बेडकराईट डॉक्टर्स फेडरेशन थे। आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के अध्यक्ष नरेन्द्र खोब्रागडे, महासचिव संतोष भीमटे, सचिव पृथ्वीराज गणवीर एवं अन्य लोगों की उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने एक-एक पेड़ लगाकर दिवंगत हुऐ साथियों को ससम्मान विनम्र श्रद्धांजली अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button