छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा विषय विशेषज्ञों की पैनल की टीम ले रही यूपीएससी परीक्षा के लिए मॉक इंटरव्यू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के अंतर्गत यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल को निखारना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। यहां विशेषज्ञ पैनल में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, सीनियर डीसीएम रेलवे अवधेश कुमार त्रिवेदी, आईएएस अनुपमा आनंद, आईपीएस ईशु अग्रवाल, साइंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर भूवाल सिंह ने अभ्यर्थियों के मॉक इंटरव्यू के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु व्यावहारिक सुझाव दिया।

शुक्रवार को 02 अभ्यर्थियों संजय डहरिया और रोशन अग्रवाल का मॉक इंटरव्यू लिया गया एवं हर अभ्यर्थी का 45 से 50 मिनट तक सवाल पूछ कर मूल्यांकन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button