दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वर्ना कार में हीरोइन का नशा करते आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित 9.45 लाख का सामान बरामद

भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस को दिनांक 26.12.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि सिरसा भाठा मेहंदी बाडी के बाजू में खाली मैदान के पास एक सफेद रंग की हुडंई वर्ना कार क्रं CG-04-LW-6629 मे कुछ संदिग्ध व्यक्ति सेनथैटिक हीरोईन का नशा कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर द्वारा बताई गई स्थान पर पुलिस टीम पहुंची और दो नाबालिग सहित छह को पकड़कर थाने लाई।

आरोपियों को पकड़ने जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियो के कार में धुआं भरा था, वो एल्युमिनियम फाईल में चिट्टा रखकर लाईटर की सहायता से सभी चिट्टा का सेवन करते रंगे हाथों पाये गये।

पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपियों से पछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किए, जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/ 2025 धारा 21 (क) (ख), 27 (क) NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज, एएसआई लखन साहू, प्र.आ. रविन्द्र भारतीय, आरक्षक बंटी सिंह, ईश्वर भारद्वाज, प्रदीप यादव, भेजेंद्र पटेल, संजय मनहर, पोषण साहू की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी: 1. दिशांत अग्रवाल पिता अमित अग्रवाल उम्र 20 वर्ष पता राधाकृष्ण मंदिर के सामने न्यू खुर्सीपार, भिलाई।

2. रवेल सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पता कैलाश नगर हाउसिंगबोर्ड एलआईजी 17, थाना जामुल जिला दुर्ग

3. रोहित गुप्ता पिता मनोकामना गुप्ता उम्र 21 वर्ष पता संगम चौक गणेश डेयरी के पास न्यू खुर्सीपार थाना खुर्सीपार

4. ओमकार सिंह पिता स्व. कुन्दन सिंह उम्र 23 वर्ष पता सुभाष मार्केट सडक नम्बर 02, क्वाटर नं 89/एफ खुर्सीपार, भिलाई

5. दो नाबालिग

बरामद सामग्री: 10.7 ग्राम हीरोइन, चिट्टा (कीमत करीब 64400₹), 7 नग मोबाइल, एक हुडंई वर्ना कार, नगद 27500₹ कुल कीमत करीब 9,45,900₹

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button