दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नववर्ष 2026 में दुर्ग पुलिस की इन कार्यों पर रहेगी विशेष नजर, जानिए क्या-क्या कार्य है शामिल?

दुर्ग। नव वर्ष 2026 की शुरुआत महज कुछ ही घंटों में होने वाली है। दुर्ग पुलिस नए और पुराने अपराधों के निकाल में व्यस्त है साथ ही धार्मिक आयोजनों, वीआईपी ड्यूटी सहित अन्य कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। नववर्ष से दुर्ग पुलिस किन- किन कार्यों पर ज्यादा फोकस करेगी, इस विषय को लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से सारनाथ एक्सप्रेस ने विशेष चर्चा की।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का काम बेसिक पुलिसिंग पर पूरा फोकस रहता है, इसके अलावा नए वर्ष से कुछ चुनिंदा कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा जो कि सीधे तौर पर जनता से जुड़ी है और इन कार्यों से जिले के नागरिकों को पूर्णतः लाभ मिलेगा।

एसएसपी ने कहा कि जिले के सभी थाना और चौकियों को पूरी तरह डिजिटलाइजेशन किया जाएगा, जिससे कि फरियादियों को इसका सीधे लाभ मिल पाएगा। डिजिटलाइजेशन होने से बहुत से काम सरल और सुगम हो जाएंगे, कागजी कार्यवाही को भी कम करने पर फोकस रहेगा। पुलिस का काम काफी बढ़ गया है उसको भी कम किया जाएगा ताकि पुलिस फील्ड में दिख सके।

एसएसपी ने कहा कि आज जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहे है और पढ़ें लिखे लोग भी इसका शिकार हो जा रहे है, इस पर भी और ज्यादा कार्य करने की योजना है। वर्तमान समय में साइबर अपराध के प्रकार और इसका दायरा बढ़ाता जा रहा है। इसको लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि जिले में डायल 112 की गाड़ियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि थाने के पेट्रोलिंग टीम का काम कम हो सके और वो अपने क्षेत्र पर पूरी तरह फोकस कर सके। वर्तमान में डायल 112 की कई गाड़ियां खराब है, उनके मरम्मत का कार्य हो रहा है।

एसएसपी ने कहा कि वर्तमान में नशा भी एक बड़ी समस्या है, उसके विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना क्षेत्र में महिला कमांडो का गठन कर 30-35 का ग्रुप बनाकर नशा और नशाखोरों पर कड़ा प्रहार करने की योजना बनाई गई है। निश्चित ही इससे नशा पर लगाम लगेगा।

एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को और कम करने पर भी पूरा फोकस रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग में कही-कही मुख्य सड़क और सर्विस रोड एक साथ, एक लेबल में हो गए है। उसको भी ठीक किया जाएगा। हेवी व्हीकल को अपने लेन में चले इसके लिए भी योजनाएं बनाई गई है, नेशनल हाईवे के अधिकारियों से भी चर्चा हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडर लगाने हेतु 6 करोड़ का टेंडर भी हो चुका है। गडर लगने से मुख्य सड़क और सर्विस रोड में फर्क दिखेगा। इससे यातायात सरल और सुगम होगी साथ ही सड़क सुरक्षा माह 2026 के साथ ही हेलमेट, सीटबेल्ट आदि अभियान तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button