घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 9 जनवरी: मकर राशि वालों सर दर्द, नेत्र पीड़ा, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी महंगी पड़ सकती है, अपनों से बिल्कुल ठीक-ठाक से रहिए

आज 9 जनवरी दिन है शुक्रवार और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात बुध की राशि कन्या में उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र से दसवें भाव में रहेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज शुक्र और सूर्य के साथ होने से शुक्रादित्य योग भी बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

 

मेष राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लग्जरी लाइफ ठीक रहेगी आपकी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बस घर में थोड़ा सा घर का तापमान बढ़ा रहेगा। उस पर ध्यान रखिए। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार काफी अच्छा है। पीली वस्तु दान करें। शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। कठोर भाषा के प्रयोग से बचिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है बाकी भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी महंगी पड़ सकती है। अपनों से बिल्कुल ठीक-ठाक से रहिए। राजनीतिक लोगों से ठीक-ठाक से रहिए। बाकी भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का साथ और पूरे तरीके से आनंददायक जीवन मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button